Thursday, September 3, 2026
Homeदेहरादूनभाजपा के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री धामी...

भाजपा के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि बिष्ट ने संगठन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री धामी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments