देहरादून। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर शहर कोतवाली पुलिस ने धर्मपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याक्षी विनोद चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि 26 को अंबर पैलेस त्यागी रोड के निकट भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली की ओर से अपने 40-50 समर्थकों के साथ ढोल बजाकर चुनाव प्रचार किया गया। जबकि चुनाव आचार संहिता के दौरान केवल 10 व्यक्तियों के साथ डोर टू डोर प्रचार करने की अनुमति प्राप्त है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का है आरोप
RELATED ARTICLES

