Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयशपाल का एलान- बाजपुर मेरी कर्मभूमि, वहीं से लड़ूंगा चुनाव

यशपाल का एलान- बाजपुर मेरी कर्मभूमि, वहीं से लड़ूंगा चुनाव

कांग्रेस में वापसी के बाद सीट बदलने की चर्चाओं को खारिज करते हुए यशपाल आर्य ने स्पष्ट किया है कि वह बाजपुर से ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बाजपुर उनकी कर्मभूमि है। वहां की जनता ने हमेशा उन्हें आशीर्वाद दिया है। वह जनता के सेवक हैं, इसलिए इसे लेकर कोई संशय या संदेह नहीं होना चाहिए।

गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यशपाल आर्य ने कहा कि वह भाजपा में अलग-थलग पड़ गए थे और सामंजस्य नहीं बैठा पाए थे। किसान आंदोलन भी घर वापसी का एक कारण रहा। यशपाल ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस मजबूत होगी तो लोकतंत्र मजबूत होगा। वर्ष-2022 में कांग्रेस की सरकार बने यही उनका संकल्प और सपना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments