देहरादून राजधानी दून के सन्तला देवी मंदिर के आसपास शराबी उत्पाती तत्वों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है।वार्ड सँख्या 5 के पार्षद चुन्नी लाल जो कि परिवार समेत दर्शनों के लिये गए हुए थे मंदिर परिसर के निकट ही उत्पाती तत्त्वों ने मामूली विवाद के दौरान मारपीट करते हुए जानलेवा हमला कर फरार हो गए।ये सूचना पार्षदों में तेज़ी से फ़ैल गई।नाराज पार्षद चुन्नी के समर्थन व बदमाशो को अरेस्ट कराने की मांग को लेकर कैंट थाने पहुंच गए है।पार्षद भूपेंद्र कठैत ने बताया कि जनप्रतिनिध पर हमला होने से ये साफ पता चलता है कि आम आदमी कितना सुरक्षित है.चुन्नीलाल पुत्र श्री जगदीश प्रसाद निवासी चिड़ा वाली रायपुर देहरादून द्वारा लिखित तहरीर देकर अंकित कराया की मेरे व मेरे साथी एवं परिवार के साथ संतला देवी मंदिर के पास कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट व झगड़ा किया जिससे हमें गंभीर चोट आई है जिस पर मुकदमा अपराध संख्या 230/20 धारा 352 323/506 आई.पी.सी. बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कर विवेचना एसआई कमल सिंह रावत के सुपुर्द की गई।
विवेचक द्वारा विवेचना ग्रहण करते हुए दिनांक 25/12/20 को ही पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर धारा 147/148 आई.पी.सी. की वृद्धि करते हुए प्रकाश में आए चारों व्यक्तियों को प्रेम नगर से गिरफ्तार किया गया
राजधानी दून में दबंगो की करतूत पार्षद परिवार पर जानलेवा हमला,पार्षदों में आक्रोश,सभी 4 आरोपी अरेस्ट।
RELATED ARTICLES

