Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबररोडवेज कर्मचारियों ने कार्याशाला की जमीन स्थानांतरित करने का विरोध जताया

रोडवेज कर्मचारियों ने कार्याशाला की जमीन स्थानांतरित करने का विरोध जताया


देहरादून। संवाददाता। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड द्वारा मण्डलीय कार्यशाला देहरादून की जमीन को शहरी विकास को दिये जाने व कार्यशाला देहरादून को ट्रांसपोर्ट नगर में आधुनिक कार्यशाला निर्माण के बिना शिफ्ट किये जाने के खिलाफ आज 12 से 1बजे तक मण्डलीय कार्यशाला के गेट पर सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया गया।
संगठन की मांग है कि मण्डलीय कार्यशाल देहरादून की जमीन के बदले परिवहन निगम को 200 करोड़ रूपये व आईएसबीटी देहरादून का स्वामित्व परिवहन निगम को देने तथा ट्रासंपोर्ट नगर में स्थापित कार्यशाला को आधुनिक तरीके से बनाकर दिया जाये।

साथ ही संगठन द्वारा मांग की गयी है कि जब तक ट्रांसपोर्ट नगर में आधुनिक कार्यशाला निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं होता तब तक कार्यशाला को शिफ्ट नहीं किया जाये। उन्होने कहा कि यदि उक्त मांगों को पूर्ण किये बिना कार्यशाला शिफ्ट की जाती है तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी। आज के धरना प्रदर्शन में दिनेश पन्त, दिनेश गुंसाई, प्रेम ंसिह रावत, राकेश पटवाल, मेजपाल सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments