Tuesday, July 21, 2026
Homeदेहरादूनलगातार बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग पर सड़क धंसी, बढ़ा हादसे का खतरा

लगातार बारिश से मसूरी-देहरादून मार्ग पर सड़क धंसी, बढ़ा हादसे का खतरा

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। पांच जुलाई से रुक-रुक कर जारी बारिश के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है, वहीं मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत स्थित पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। सड़क पर गहरी दरारें पड़ने से हादसे का खतरा बढ़ गया है।

हालांकि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही फिलहाल जारी है, लेकिन सड़क की स्थिति को देखते हुए वाहन चालकों को बेहद सावधानी बरतनी पड़ रही है। लगातार बारिश जारी रहने पर सड़क के और अधिक क्षतिग्रस्त होने तथा मसूरी का देहरादून से संपर्क प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय निवासी ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बारिश के चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में छोटे-छोटे भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है, जबकि पर्यटकों को भी मौसम की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास भी बढ़ गया है।

लगातार बारिश का असर बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है। सामान्य दिनों की तुलना में बाजारों में चहल-पहल कम है और निर्माण कार्य लगभग ठप पड़े हैं।

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के सहायक अभियंता शिवराज सिंह लोधियाल ने बताया कि सड़क पर दरार आने की सूचना के बाद विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments