Monday, May 4, 2026
Homeदेहरादूनवायरल पत्र पर सियासी घमासान, विधायक अरविंद पांडेय ने बताया फर्जी

वायरल पत्र पर सियासी घमासान, विधायक अरविंद पांडेय ने बताया फर्जी

उत्तराखंड में सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित पत्र को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मामले ने भारतीय जनता पार्टी और विधायक अरविंद पांडेय दोनों के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है।

मामले को लेकर पार्टी नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक पांडेय से बातचीत कर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। पार्टी चाहती है कि यह साफ हो कि वायरल हो रहा पत्र उनका है या नहीं।

इधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा है, जिससे मामला और तूल पकड़ गया है।

सोमवार को मीडिया के सामने आए विधायक अरविंद पांडेय ने वायरल पत्र को पूरी तरह फर्जी बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र नहीं लिखा है और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा दस्तावेज भ्रामक है।

विधायक ने इस मामले को गलत बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं, राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments