उत्तराखंड के सहकारिता मंत्री धन सिहं रावत ने आज सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की जिसमे अधिकारीयों को कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये गए। आगामी 21 नवम्बर को माननीय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के किसानों के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को भी शून्य ब्याज दर पर रूपये 03 लाख तक के ऋण वितरण का शुभारंभ करेंगे, इसकी तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।बैठक में दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना की प्रगति, बकाया ऋण वसूली, पैक्स कम्प्यूटराइजेशन एवं पैक्स कैडर सचिव सेवा नियमावली सहित जिला सहकारी बैंकों में रिक्त पदों को भरे जाने सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सहकारिता ऋण के तहत एनपीए की दर पांच प्रतिशत से कम करने हेतु वित्तीय वर्ष 2018 तक के बकाया ऋण वसूली के लिए विभाग द्वारा 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर तक सघन अभियान चलाये जाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान की विशेष बात यह है कि पूर्व में जिन बैंक अधिकारियों द्वारा ऋण वितरण किया गया है उन्हीं को ऋण वसूली की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में अपर सचिव सहकारिता धीरेंद्र सिंह दताल, निबंधक सहकारिता बी.एम. मिश्रा, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ला, उप निबंधक मान सिंह सैनी, महाप्रबंधक राज्य सहकारी बैंक के.एस. बिष्ट सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विधानसभा स्थित कक्ष में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक
RELATED ARTICLES

