Thursday, May 14, 2026
Homeदेहरादूनसोना न खरीदने की अपील के विरोध में सराफा कारोबारियों का प्रदर्शन,...

सोना न खरीदने की अपील के विरोध में सराफा कारोबारियों का प्रदर्शन, आज जलाएंगे कैंडल

देहरादून। प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोना न खरीदने संबंधी बयान के विरोध में उत्तराखंडभर के सराफा कारोबारी बृहस्पतिवार को सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी सराफा बाजारों में कारोबारी मोमबत्ती जलाकर विरोध जताएंगे।

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव गुरजीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री की आभूषणों की खरीदारी न करने की अपील का सीधा असर स्वर्ण कारोबार और इससे जुड़े कारीगरों पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि इस बयान से कारोबार में गिरावट की आशंका बढ़ गई है, जिससे हजारों व्यापारियों और निर्माताओं के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत में सोना केवल निवेश का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक भी है। त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ माना जाता है।

वहीं, सराफा मंडल देहरादून के अध्यक्ष सुनील मैंसोन ने बताया कि राजधानी देहरादून में शाम सात बजे धामावाला स्थित सराफा बाजार में कारोबारी कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। कारोबारियों ने आयात शुल्क में बढ़ोतरी और सोना न खरीदने की अपील के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments