Monday, May 11, 2026
Homeदेहरादूनस्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, दिया ईंधन बचत का...

स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, दिया ईंधन बचत का संदेश

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi के आह्वान पर पेट्रोल-डीजल बचत का संदेश दिया। पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक परिस्थितियों के बीच उन्होंने ईंधन संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय वाहन का उपयोग न करते हुए स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचकर आमजन को संसाधनों के संयमित उपयोग के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अनावश्यक ईंधन खपत से बचे और संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करे।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए यथासंभव दो पहिया वाहन, सार्वजनिक परिवहन अथवा साझा वाहन का उपयोग करें। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि स्थानीय कार्यक्रमों और निकट दूरी के दौरों के लिए वह स्वयं भी अधिकतम दो पहिया वाहन का उपयोग करेंगे, ताकि आमजन के बीच सादगी और ईंधन बचत का सकारात्मक संदेश पहुंचे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का दिया गया संदेश केवल आर्थिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की पीढ़ियों के हित में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments