Friday, October 23, 2026
Homeदेहरादूनस्कूली वाहनों में अब सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार का बड़ा...

स्कूली वाहनों में अब सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य: उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला

देहरादून: बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने स्कूल बसों और वैनों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, जिससे बच्चों के साथ होने वाले अपराधों और दुर्घटनाओं की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

परिवहन विभाग ने सभी आरटीओ को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। अब प्रदेश में वे सभी स्कूल वाहन जिनमें पहले से जीपीएस अनिवार्य था, उनमें अब सीसीटीवी कैमरा भी अनिवार्य कर दिया गया है।

प्रशासनिक अधिकारी संदीप सैनी के अनुसार, बिना जीपीएस और कैमरे के कोई भी स्कूल वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं पा सकेगा। परिवहन विभाग की टीमों ने दून क्षेत्र में स्कूलों का दौरा शुरू कर दिया है और यह सुनिश्चित कर रही हैं कि सभी वाहन तय मानकों का पालन करें।

इस आदेश के पीछे मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, खासकर स्कूली समय के दौरान जब वे घर से स्कूल और स्कूल से घर जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments