Friday, October 9, 2026
Homeदेहरादूनहरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट की अगली बैठक, कुंभ समेत कई मुद्दों...

हरिद्वार में होगी धामी कैबिनेट की अगली बैठक, कुंभ समेत कई मुद्दों पर हो सकता है मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार अब हरिद्वार से विकास और जनसरोकारों का संदेश देगी। चंपावत के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल की अगली बैठक हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे हरिद्वार स्थित सीसीआर भवन के सभा कक्ष में कैबिनेट बैठक होगी।

सरकार के इस निर्णय को पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों को समान प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले चंपावत में कैबिनेट बैठक आयोजित कर सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों तक शासन के विकेंद्रीकरण का संदेश दिया था। अब हरिद्वार में बैठक के जरिए मैदानी जिलों से जुड़े विकास कार्यों और जनसरोकारों को भी प्राथमिकता देने का संकेत दिया गया है।

गैरसैंण में विधानसभा सत्र पर भी होगा फैसला

कैबिनेट बैठक में आगामी विधानसभा सत्र को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। प्रस्तावित विधानसभा सत्र गैरसैंण में 21 से 24 अक्टूबर के बीच आयोजित होने की संभावना है। बैठक में सत्र की तारीखों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

कुंभ और विकास योजनाओं पर रहेगा फोकस

हरिद्वार प्रदेश का प्रमुख धार्मिक, औद्योगिक और पर्यटन केंद्र होने के साथ ही बड़े धार्मिक आयोजनों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में हरिद्वार में होने वाली कैबिनेट बैठक में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों, अवस्थापना विकास, पर्यटन, औद्योगिक गतिविधियों और क्षेत्र से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

सरकार के स्तर पर लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में कैबिनेट बैठक आयोजित कर विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर सीधे फोकस करने का प्रयास किया जा रहा है। हरिद्वार में होने वाली बैठक को भी इसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments