देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर शुक्रवार को अदालत में पेश हो सकते हैं। दोनों को नार्को टेस्ट की सहमति के संबंध में सीबीआई की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने नोटिस जारी कर पेश होने के निर्देश दिए थे।
नार्को टेस्ट की प्रक्रिया दोनों की सहमति मिलने के बाद ही आगे बढ़ाई जाएगी। ऐसे में शुक्रवार को होने वाली संभावित पेशी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
दरअसल, अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर समय-समय पर कई सवाल उठते रहे हैं। इस मामले के संदर्भ में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के कुछ कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे, जिनमें घटना का जिक्र होने की बात कही गई। इसी प्रकरण में दोनों के नार्को टेस्ट को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अब सबकी नजरें अदालत में होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं। हालांकि, नार्को टेस्ट को लेकर आगे की प्रक्रिया दोनों की सहमति और न्यायालय की कार्यवाही पर निर्भर करेगी।

.jpeg)
.jpeg)

