Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअगले चार दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट, नौ स्टेट और तीन...

अगले चार दिन भारी बारिश का यलो अलर्ट, नौ स्टेट और तीन NH समेत 275 सड़कें बंद

प्रदेशभर में सोमवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।

संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से राजमार्ग और संपर्क मार्ग बंद हो सकते हैं। वहीं, बीते 24 घंटों में अल्मोड़ा में सबसे अधिक 24 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 137 फीसदी अधिक है। सबसे कम बारिश ऊधमसिंह नगर में हुई। जबकि, पूरे प्रदेश में 12.5 एमएम बारिश हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments