देहरादून के विकासनगर में एक महिला ने अपने तीनों बच्चों सहित आत्महत्या का प्रयास किया. महिला ने पहले बच्चों को नहर में फेंका और उसके बाद खुद भी कूद गई. जानकारी ये मिल रही है कि गांव वालों के प्रयास से महिला की जान तो बच गई है. वहीं दो बच्चों का अभी कोई पता नहीं चल पाया है जबकि चार साल की जिया का शव पुलिस को मिला है. दो बच्चे अभी मिसिंग हैं जिनको ढूंढने का प्रयास जारी है. मामला विकासनगर का है. जहां महिला ने अपने पति से विवाद के बाद ये सब किया. पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.।
अपने तीन बच्चों के साथ नदी में कूद गयी महिला
RELATED ARTICLES

.jpeg)
.jpeg)

