Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज प्रदेश के दो जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, बदरीनाथ...

आज प्रदेश के दो जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग में बंद

देहरादून : उत्तराखंड में मानसून बिदा होने से पहले जमकर बरस रहा है। वहीं अब ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो रही है। सोमवार को देहरादून में बादल छाए रहे और धूप निकल आई। वहीं ज्‍यादातर इलाकों में रविवार रात भर रुक-रुक कर हल्‍की बारिश होती रही।

बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग में बंद
चमोली में मौसम खराब बना रहा। यहां बारिश से बदरीनाथ हाईवे नंदप्रयाग में बंद हो गया है। वाहनों की आवाजाही कोठियालसैंण से हो रही है। बदरीनाथ यात्रा जारी है।

रविवार को निचले क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुककर वर्षा होती रही। जबकि बदरीनाथ, केदारनाथ की चोटियों के साथ हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। लगातार वर्षा के कारण तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।

नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज भी नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है। इन दोनों जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का यह मिजाज 12 अक्टूबर तक बना रहेगा। इसके बाद आसमान साफ होने की उम्मीद है।

चार जिलों में सोमवार को स्कूल बंद
भारी वर्षा की चेतावनी के बीच प्रदेश के चार जिलों में सोमवार को स्‍कूल बंद हैं। चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर व नैनीताल में सोमवार को 12वीं तक के विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने बिना अनुमति किसी को भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में न जाने की चेतावनी जारी की है।

वर्षा से कुमाऊं में 83 सड़कें बंद
कुमाऊं मंडल में पिछले 48 घंटे से हो रही वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं। हाईवे समेत 83 सड़कें बाधित हैं। पिथौरागढ़ जिले में चौथे दिन भी तवाघाट-लिपुलेख, थल-मुनस्यारी और चम्पावत-पिथौरागढ़ सीमा हाईवे बंद होने से आवागमन प्रभावित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments