Monday, September 14, 2026
Homeदेहरादूनआपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने पोस्ट को हटाने के साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी कार्यालय के बाहर हंगामा भी किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उनकी ओर से फेसबुक पर कोई पोस्ट किए जाने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हटवा देती है। वहीं, भाजपा की ओर से आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कार्रवाई में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो एसएसपी कार्यालय में भाजपा का झंडा लगाया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments