Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के कई इलाकों में छाऐगें बादल, पहाड़ों में हल्की बारिश की...

उत्तराखंड के कई इलाकों में छाऐगें बादल, पहाड़ों में हल्की बारिश की आशंका

देहरादून। प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पहाड़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा लेकिन कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में, जहां बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान है।

बुधवार को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में दोपहर बाद गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अन्य इलाकों में स्थिति सामान्य रहेगी।

26 और 27 मार्च को राज्य के कई इलाकों में ओले गिरने का अनुमान
वहीं, 26 और 27 मार्च को राज्य के कई इलाकों में ओले गिरने का अनुमान है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। ढाई हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments