Friday, April 24, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना वायरस के चलते लोकल लोगों को पहाड़ी रूटों पर भेजने के...

कोरोना वायरस के चलते लोकल लोगों को पहाड़ी रूटों पर भेजने के लिए मनाही

देहरादून। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने अब सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक राज्य में कोरोना के केवल चार पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

– स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 204 सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इनमें से 123 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। चार पॉजिटिव मामले आए हैं। अन्य सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। सोमवार को प्रदेश भर से 54 नए सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजे गए।

– लॉकडाउन के दूसरे दिन दिन सुबह सात से दस बजे तक ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानें, एटीएम और बैंक खुले। सब्जी मंडी और किराने की दुकान में लोगों की भीड़ जमा हो गई। रिक्शे में भर कर लोग राशन और सब्जी ले गए। मंगलवार की सुबह जैसे ही 10 बजे पुलिस ने दुकानें बंद कराई और लोगों को घर भेजा।

– उत्तराखंड में लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने के लिए सरकार जल्द प्रदेश की सीमाओं को सील कर देगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसके बाद प्रदेश से बाहर का व्यक्ति उत्तराखंड नहीं आ सकेगा और न ही प्रदेश से बाहर कोई जा सकेगा।

– कोटद्वार में सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने घूम रहे लोगों की फोटो मैं समाज का दुश्मन हूं पोस्टर के साथ खींची।

– दूसरे दिन भी ऋषिकेश के यात्रा बस स्टैंड में पहाड़ी रूटों पर जाने वाले लोगों की भीड़ उमड़ी। पुलिस ने हालात को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया। लोगों को जिलेवार लाइन में खड़ा किया गया।

पहाड़ी रूटों पर जाने वाले लोगों की गिनती की गयी। लोकल लोगों को पहाड़ी रूटों पर भेजने के लिए मना किया गया।

बस स्टैंड में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही। यात्रा बस स्टैंड में नगर निगम की टीम पहुंची, सीओ वीरेंद्र रावत भी बस स्टैंड पहुंचे। तहसीलदार रेखा आर्य भी पहुंची। जिसके बाद बाहरी प्रदेशों से आए पहाड़ी मूल के लोगों को ही भेजने के लिए निर्देश दिए। स्थानीय लोगों को वापस जाने के लिए कहा।

– ऋषिकेश में बस स्टैंड पर लगातार बढ़ रही लोगों की भीड़ के चलते यहां थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद हैं। स्क्रीनिंग के दौरान बड़ी संख्या में कोरोना आशंकित मिले। जिन्हें जांच के लिए एम्स में भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments