देहरादून। पर्वतीय इलाकों में सोमवार व मंगलवार को हल्की बर्फबारी व बारिश होने की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में घने कोहरे का असर रहेगा। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में 15 व 16 फरवरी को तीन दिन तक मौसम बदला रहेगा।
अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व इससे नीचे के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर व अन्य मैदानी इलाकों में भी घना कोहरा रहने के आसार हैं। देहरादून में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है, लेकिन हल्की ठंडी बढ़ सकती है। सोमवार को देहरादून में अधिकतम 24 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

.jpeg)
.jpeg)

