Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, पाला औ कोहरा परेशानी...

उत्तराखंड में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट, पाला औ कोहरा परेशानी का बनेगा कारण

देहरादून। बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में अब पाला और कोहरा परेशानी का कारण बन गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां पाला पड़ने के बाद बर्फ पर फिसलन बढ़ गई है, वहीं मैदानी जिलों में सुबह घना कोहरा हाड़ कंपा रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

प्रदेशभर में करीब 60 घंटे की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में रात को पाला पड़ने से न केवल ठंड बढ़ गई बल्कि बर्फ खतरनाक हो गई।

मौसम विभाग ने पहाड़ जाने वाले पर्यटकों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। इधर, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में बृहस्पतिवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई।

बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं
हालांकि करीब 11 बजे तक ज्यादातर जगहों पर सूरज की तपिश हावी हो गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन प्रदेशभर में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। कई जगहों पर घने कोहरे की वजह से परेशानी हो सकती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं।

दिन में मिली राहत, रात को आफत
प्रदेशभर में दिन में धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिली। राजधानी में भी तापमान में करीब आठ डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। हालांकि शाम ढलने के साथ ही ठंड फिर चरम पर आ गई। पारा नीचे चला गया। दून में भी रात का तापमान चार डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments