देहरादून। मौसम विभाग ने 15 जून तक मौसम खराब रहने को येलो अलर्ट जारी किया। उत्तराखंड में सोमवार से मौसम बिगड़ने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 से 15 जून तक येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, टिहरी , देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झक्कड़ 50 किमी प्रतिघ्ंटा की रफतार से चलने की संभावना है। 11 जून के लिए मौसम विभाग की ओर से आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आंधी से फसलों को नुकसान की आशंका है। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।
उत्तराखंड में अधड़- ओलावृष्टि की चेतावनी
RELATED ARTICLES

