देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक चटख धूप खिल रही है और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं। इसके अलावा पहाड़ों में तेज हवाएं चलने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

