Thursday, June 4, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज...

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कई क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि अनावश्यक रूप से पर्वतीय इलाकों की यात्रा से बचें। साथ ही खराब मौसम और तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी गई है। प्रशासन ने भी लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments