Monday, June 1, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी और...

उत्तराखंड में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी और आंधी का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश, तेज गर्जन और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक कई स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चल सकता है।

मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज होने और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments