Tuesday, July 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में मानसून एक्टिव, बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून एक्टिव, बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने सोमवार को बागेश्वर जनपद में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई दौर की बारिश की संभावना जताई गई है। देहरादून, हरिद्वार समेत बाकी जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार सात से 11 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments