Wednesday, May 6, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार; 40...

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार; 40 किमी/घंटा तूफान का येलो अलर्ट

देहरादून | उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बुधवार को भी बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम और अधिक सर्द बना रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं, जिससे उच्च हिमालयी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। इसके अलावा कई स्थानों पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी जताई गई है।

विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (तूफान) चल सकती हैं।

प्रशासन ने लोगों, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments