Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड सीएम तीरथ के बाद पत्नी भी हुईं कोरोना पॉजिटिव

उत्तराखंड सीएम तीरथ के बाद पत्नी भी हुईं कोरोना पॉजिटिव

सीएम तीरथ सिंह रावत की पत्नी डा. रश्मि त्यागी रावत भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। सीएम के डाक्टर वरिष्ठ फिजीशियन डा. एनएस बिष्ट ने बताया कि सूखी खांसी की शिकायत पर उनकी कोरोना जांच कराई गई थी। देर शाम उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद उनको होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनकी तबीयत सामान्य है। आपको बता दें कि 22 मार्च को सीएम तीरथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने डॉक्टरों की निगरानी में खुद को आइसोलेट कर लिया था। सीएम ये यह जानकारी ट्विट पर दी। तीरथ सिंह रावत ने ट्विट किया था कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और मुझे कोई परेशानी नहीं है। डॉक्टर्स की निगरानी में मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं। तब से सीएम का इलाज चल रहा है। उनके डाक्टर डा. एनएस बिष्ट ने बताया कि सीएम की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments