Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखं डमें मौसम फिर बदलेगा करवट, मैदानो में बारिश-ओलावृष्टि और पहाड़ो में...

उत्तराखं डमें मौसम फिर बदलेगा करवट, मैदानो में बारिश-ओलावृष्टि और पहाड़ो में होगी बर्फबारी

देहरादून। आज रात से प्रदेश में मौसम के फिर करवट बदलने की संभावना है। इस दौरान मैदानों में बारिश व ओलावृष्टि और पहाड़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार ढाई हजार मीटर तक की ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने के आसार हैं। वहीं, सूबे के कई जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं, जबकि कई जिलों में धूप खिली हुई है।

बीते रोज दिनभर मौसम रंग बदलता रहा। सुबह से शाम तक बादलों के साथ सूरज की आंखमिचैनी का खेल चलता रहा। इस दौरान मसूरी में लोग कड़ाके की ठंड से परेशान रहे। पर्यटक भी काफी कम संख्या में सैर-सपाटे के लिए होटल के कमरों से बाहर निकले। वहीं, दूसरी ओर देहरादून में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तो अच्छी धूप खिली रही। लेकिन, इसके बाद अचानक बादलों ने डेरा डाल लिया और तापमान में अचानक गिरावट आनी शुरू हो गई। शाम के वक्त तेज हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में कई जगह बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्र में 2500 मीटर की ऊंचाई तक बर्फबारी के आसार हैं। निचले इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इससे ठंड में इजाफा होगा। हालांकि, सोमवार से मौसम साफ रहेगा। फरवरी में अब तक प्रदेश में पांच से छह बार बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान अकेले दून में 93.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है।

विभिन्न शहरों में आज का तापमान

शहर———–अधि.———–न्यून.

-देहरादून——-22.9———–12.4
-उत्तरकाशी—15.6————-5.9
-मसूरी———15.2————-5.2
-टिहरी———15.1————-6.4
-हरिद्वार——24.2————12.2
-जोशीमठ—–12.1————-2.0
-पिथौरागढ़—-15.4————5.2
-अल्मोड़ा——-14.1———–5.1
-मुक्तेश्वर—–13.8———–3.2
-नैनीताल——13.0———–5.0
-यूएसनगर—–22.9———-10.0
-चम्पावत——14.2———–4.2

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments