Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्‍तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आज हो सकती है बर्फबारी और...

उत्‍तराखंड में मौसम ने बदली करवट, आज हो सकती है बर्फबारी और बारिश

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फ‍ि‍र करवट बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों में बादल मंडराने से ठिठुरन बढ़ गई है।

तापमान में भी आई गिरावट
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है।

हिमपात के हैं आसार
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज सोमवार को मौसम करवट बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात होने की आशंका है। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments