ऋषिकेश में आइडीपीएल वासियों के धरना स्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। बता दें ऋषिकेश औषधि निर्माण संस्थान आइडीपीएल परिसर में स्थित आवासीय भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रविवार को शुरू कर दी गई। वन विभाग और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में इस कार्रवाई का स्थानीय नागरिकों ने जमकर विरोध किया। नागरिकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई सहित कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां स्थित 850 आवासीय भवनों में प्रथम चरण में 40 भवनों को तोड़ने का लक्ष्य रखा गया।
ऋषिकेश: आइडीपीएल वासियों के धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
RELATED ARTICLES

