देहरादून। ऑनलाइन सस्ता मोबाइल खरीदने के झांसे में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि शुभम पेटवाल निवासी केदारपुर ने तहरीर दी। बताया कि उसने ऑनलाइन सैमसंग एस 22 अल्ट्रा फोन बिक्री की पोस्ट देखी। उसने पोस्ट डालने वाले से बात की। उसने 62 हजार रूपये बेचने की डील की। पीड़ित ने भुगतान कर दिया। इसके बाद आरोपी ने फोन नहीं। तब उसे धोखाधड़ी किए जाने का पता लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऑनलाइन सस्ता मोबाइल खरीदने के झांसे में 62 हजार गंवाए
RELATED ARTICLES

