Wednesday, June 17, 2026
Homeदेहरादूनकांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटी, दो दिवसीय दौरे पर आज दून पहुंचेंगी...

कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटी, दो दिवसीय दौरे पर आज दून पहुंचेंगी कुमारी सैलजा

देहरादून। आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। उनके दौरे के दौरान कांग्रेस भवन में संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर बैठकों का दौर चलेगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार कुमारी सैलजा सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचने के बाद सबसे पहले जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति और पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

शाम के समय वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों और विधायकों से अलग-अलग मुलाकात कर आगामी चुनावों को लेकर फीडबैक और सुझाव लेंगी। कांग्रेस नेतृत्व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने पर विशेष जोर दे रहा है।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा इससे पहले मई माह में गढ़वाल और कुमाऊं मंडल का पांच-पांच दिन का व्यापक दौरा कर चुकी हैं। अब एक बार फिर उनके दो दिवसीय दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

18 जून को दोपहर 12 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। कांग्रेस मीडिया कमेटी के अध्यक्ष राजीव महर्षि ने बताया कि प्रदेश प्रभारी के दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा भी बैठक की तैयारियों के लिए देहरादून पहुंच चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments