Saturday, July 25, 2026
Homeदेहरादूनकारगिल विजय दिवस से पहले देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' का...

कारगिल विजय दिवस से पहले देहरादून में ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ का आयोजन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून। कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित चिड़बाग के शौर्य स्थल से ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर कारगिल के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन वीर योद्धाओं ने भारत के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने अदम्य साहस का परिचय दिया, उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कारगिल के शहीदों की वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और देश के युवा उनसे हमेशा प्रेरित होते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि देश के वीरों के सम्मान में इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments