चारधाम यात्रा में बाबा Kedarnath Temple जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। केदारनाथ हेली सेवा के दूसरे चरण की टिकट बुकिंग बुधवार से शुरू होने जा रही है। इस चरण में 16 जून से 25 जून तक की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक किए जाएंगे।
Indian Railway Catering and Tourism Corporation ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग से संबंधित सूचना जारी कर दी है। टिकट बुकिंग के लिए 10 जून को अपराह्न तीन बजे से पोर्टल खोल दिया जाएगा।
इससे पहले अप्रैल माह में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा अवधि के लिए हेली टिकट बुकिंग शुरू की गई थी। भारी मांग के चलते मात्र एक घंटे के भीतर सभी टिकट बुक हो गए थे। ऐसे में इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के टिकट बुक करने की संभावना जताई जा रही है।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही टिकट बुक करें और किसी भी फर्जी वेबसाइट या दलालों से सावधान रहें।

