Saturday, August 1, 2026
Homeदेहरादूनकॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, डेकाथलॉन में जीता कांस्य

कॉमनवेल्थ गेम्स में तेजस्विन शंकर ने रचा इतिहास, डेकाथलॉन में जीता कांस्य

देहरादून। ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के तेजस्विन शंकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि के साथ वह राष्ट्रमंडल खेलों की डेकाथलॉन स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

तेजस्विन शंकर की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्विन ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि तेजस्विन भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्कृष्टता के साथ भारत का तिरंगा विश्व मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।

डेकाथलॉन को एथलेटिक्स की सबसे कठिन स्पर्धाओं में शामिल किया जाता है। इसमें खिलाड़ियों को कुल 10 अलग-अलग स्पर्धाओं में प्रदर्शन करना होता है। ऐसे कठिन अनुशासन में राष्ट्रमंडल खेलों का पदक जीतकर तेजस्विन शंकर ने भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments