Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद सत्र में अब मदन कौशिक...

मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने के बाद सत्र में अब मदन कौशिक पर रहेगा दारोमदार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद अब विधानसभा सत्र में ट्रैजरी बैंच का पूरा दारोमदार कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कंधों पर आ गया है।सत्र के दौरान संसदीय और विधायी कार्यों का जिम्मा संभालना बेशक उनके लिए नया अनुभव नहीं है। लेकिन पहली बार वह मुख्यमंत्री जो नेता सदन भी हैं की गैरमौजूदगी में सदन में मोर्चा संभालते नजर आएंगे। 21 दिसंबर से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। सत्र तीन दिन चलना है। सत्र से पहले सभी सदस्यों की कोरोना जांच होनी है। तब तक क्या स्थिति बनती है, अभी किसी को नहीं मालूम है।
बहरहाल, सोमवार से चूंकि सत्र की शुरुआत होगी, इसलिए नेता सदन के लिहाज से यह महत्वपूर्ण दिवस है। सोमवार प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री के विभागों के प्रश्नों के जवाब देने का दिन तय है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments