Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधगैस सिलेंडर चोरी के मामले में एक युवक गिरफ्तार

गैस सिलेंडर चोरी के मामले में एक युवक गिरफ्तार

देहरादून। डोईवाला कोतवाली पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया। डोईवाला कोतवाल सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि दिनेश वर्मा पुत्र विशम्बर सिंह माधोवाला डोईवाला ने पुलिस में सूचना दी थी कि उनकी दुकान के हल्के खुले शटर से दो सिलेंडर चोरी हो गए हैं। चोरी के पर्दाफाश के लिए वरिष्ठ उप निरीक्षक महावीर सिंह रावत व उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य सूत्रों से तहकीकात के बाद सलमान उर्फ डायना पुत्र याकूब निवासी नियामवाला (डोईवाला) को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर हंसूवाला कुड़कावाला मार्ग पर एक खेत से चोरी किए गए दोनों सिलेंडर बरामद कर लिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments