Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनतड़के ऋषिकेश के पास ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, दो...

तड़के ऋषिकेश के पास ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, दो घायल

राहत बचाव कार्य करतेऋषिकेश। ऋषिकेश के पास एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसा आज तड़के साढ़े चार बजे हुआ। जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई है और दो लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गूलर ऋषिकेश के पास ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक (संख्या एचआर 46 बी 7872) रुड़की से श्रीनगर जा रहा था। सूचना पाकर नौ सदस्यीय टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य किया।

रस्सी की सहायता से घायलों और शव को खाई से निकाला गया। शव को सिविल पुलिस के सुपर्द कर किया गया। राहत बचाव छह बजे समाप्त हुआ।

दुर्घटना में चालक जब्बार पुत्र मजहर उम्र 46 वर्ष पता-ढंडेरा रुड़की की मौके में मौत हो गई। अन्य दो घायलों के नाम मोहसिन पुत्र खुर्शीद उम्र 35 वर्ष पता- रामपुर गंग नहर रुड़की और बॉबी पुत्र जहांगीर अली उम्र 36 वर्ष पता- ढंडेरा रुड़की को 108 एंबुलेंस के माध्यम से एम्स अस्पताल ऋषिकेश लाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments