Monday, June 1, 2026
Homeदेहरादूनथानो की विवादित जामा मस्जिद सील, पुलिस-प्रशासन और एमडीडीए की संयुक्त कार्रवाई

थानो की विवादित जामा मस्जिद सील, पुलिस-प्रशासन और एमडीडीए की संयुक्त कार्रवाई

देहरादून। देहरादून के थानो क्षेत्र स्थित विवादित जामा मस्जिद को पुलिस प्रशासन और मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की संयुक्त टीम ने सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों द्वारा मस्जिद को अवैध निर्माण बताते हुए प्रशासन और एमडीडीए से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद कुछ माह पूर्व एमडीडीए ने मस्जिद के एक हिस्से को सील किया था। उस समय मस्जिद पक्ष के लोगों ने दावा किया था कि भवन के एक हिस्से में कुछ लोग निवास करते हैं, जिसके चलते उस हिस्से को तत्काल सील नहीं किया गया था।

इसके बाद प्रशासन द्वारा मस्जिद के शेष हिस्से को सील करने के लिए 27 मई की तिथि निर्धारित की गई थी। हालांकि अपरिहार्य कारणों के चलते कार्रवाई को स्थगित कर एक जून के लिए तय किया गया था।

मामले को लेकर बजरंग दल, काली सेना सहित विभिन्न हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे थे और मस्जिद को पूरी तरह सील करने की मांग उठा रहे थे। कई संगठनों द्वारा थानो पहुंचने की तैयारी की गई थी, लेकिन उससे पहले ही सुबह करीब दस बजे पुलिस, प्रशासन और एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई पूरी कर ली।

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने लोगों से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments