Wednesday, September 16, 2026
Homeदेहरादूनदिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने मनाया जन्मदिन, काटा केक

दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने मनाया जन्मदिन, काटा केक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया और उनसे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके बीच बिताया गया समय जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने बच्चों के साथ बातचीत कर उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर भी जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सभी का दायित्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments