Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो और एसी बसों का संचालन तय, किराए में...

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो और एसी बसों का संचालन तय, किराए में भी हो सकता है बदलाव

देहरादून। यात्रियों को बेहतर और तेज सफर की सुविधा देने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बस संचालन का समय निर्धारित कर दिया है। अब इस रूट पर सुबह 4 बजे से रात 11:30 बजे तक वॉल्वो और एसी बसें संचालित की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड परिवहन निगम ने एक्सप्रेसवे पर बसों का ट्रायल भी शुरू कर दिया है। ट्रायल के दौरान समय और दूरी का आकलन किया जा रहा है, जिसके आधार पर किराए में भी बदलाव संभव है।

सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि इस रूट पर कुल 14 बसें चलाई जाएंगी, जिनमें 8 वॉल्वो और 6 एसी बसें शामिल हैं।

ये रहेगा बसों का टाइम शेड्यूल

-पहली एसी बस देहरादून से सुबह 4 बजे रवाना होगी
-दिल्ली से पहली बस सुबह 9 बजे चलेगी
-देहरादून से अंतिम बस रात 11:05 बजे रवाना होगी
-दिल्ली से आखिरी बस रात 10 बजे चलेगी

फिलहाल ट्रायल के तौर पर कुछ बसों का संचालन शुरू किया गया है। जल्द ही सभी 14 बसें नियमित रूप से इस रूट पर दौड़ती नजर आएंगी।

इस पहल से यात्रियों को तेज, आरामदायक और समय की बचत करने वाला सफर मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments