Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से सफर हुआ सस्ता, वॉल्वो-एसी बसों के किराए में बड़ी...

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे से सफर हुआ सस्ता, वॉल्वो-एसी बसों के किराए में बड़ी कटौती

दून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वाया एक्सप्रेसवे संचालित बसों के किराए में उत्तराखंड परिवहन निगम ने बड़ी कटौती की है। अब वॉल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटाकर 709 रुपये कर दिया गया है। वहीं एसी बस का किराया 704 रुपये से कम होकर 557 रुपये और साधारण बस का किराया 420 रुपये से घटकर 355 रुपये हो गया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 14 अप्रैल को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किए जाने के बाद इस मार्ग को सार्वजनिक वाहनों के लिए खोल दिया गया है। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यात्रा समय में भी बड़ा बदलाव आया है और अब दिल्ली का सफर करीब तीन घंटे में पूरा हो रहा है, जो पहले लगभग पांच घंटे का होता था।
उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस रूट पर फिलहाल 16 बसों का संचालन शुरू कर दिया है। हाल ही में ट्रायल के दौरान बसों ने मात्र तीन घंटे में दिल्ली पहुंचकर समय और खर्च दोनों में कमी साबित की थी।

ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे के जरिए सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। किराया कम होने के बाद इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments