देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार की ओर से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जिला प्रशासन ने मार्ग में बाधा उत्पन्न कर रही एक और मजार को ध्वस्त कर दिया।
प्रशासन के अनुसार, संबंधित मजार के संबंध में पहले दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की गई थी। इसके बाद नियमानुसार नोटिस भी जारी किया गया। प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संरचना को ध्वस्त कर दिया।
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत प्रशासन की ओर से ऐसी संरचनाओं को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।

.jpeg)
.jpeg)

