Friday, July 17, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी और उमस से...

देहरादून में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी और उमस से मिली राहत

चार दिनों तक भीषण गर्मी और उमस झेलने के बाद देहरादून में मौसम ने अचानक करवट ले ली। पहले शहर के कुछ इलाकों में हल्की फुहारें पड़ीं, जिसके बाद तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, हालांकि कई क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

मौसम विभाग ने पहले ही देहरादून के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। अलर्ट के बीच शहर के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। दिनभर गर्मी से परेशान लोगों ने शाम को मिली इस राहत का स्वागत किया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है और अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments