देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के साथ ही हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले के कुछ क्षेत्रों में शीत दिवस की स्थिति भी बन सकती है, जिससे ठंड का असर और अधिक बढ़ेगा। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके बाद 22 से 24 दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

.jpeg)
.jpeg)

