Tuesday, August 25, 2026
Homeदेहरादूनधामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, शहरी विकास, उद्योग, कार्मिक और परिवहन विभाग से संबंधित प्रस्ताव चर्चा के लिए रखे जाने की संभावना है। इन प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद सरकार की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक को आगामी दिनों में सरकार की नीतियों और योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, कैबिनेट में किन प्रस्तावों को अंतिम रूप से रखा जाएगा और किन पर निर्णय होगा, इसकी तस्वीर बैठक के दौरान ही स्पष्ट होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments