हरिद्वार। महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर नरसिंहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हरिद्वार की एक युवती ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। पिछले दिनों हरिद्वार में हुई धर्म संसद में भड़काऊ भाषण को लेकर दो मुकदमे दर्ज होने के बाद भी गाजियाबाद के डासना स्थित मंदिर के महंत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए नरसिंहानंद के एक बयान को लेकर और हरिद्वार में उनके खिलाफ एक तीसरा मुकदमा दर्ज हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, रुचिका निवासी निरंजनी अखाडा मायापुर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर व गाजियाबाद के देवी मंदिर के महंत स्वामी यति नरसिंहानंद ने इंटरनेट मीडिया पर यति नरसिहंनन्द द्वारा दूसरे धर्म की महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां एव महिलाओ के प्रति अमर्यादित टिप्पणियां की गई। जिससे महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचने के साथ ही वह आहत हुई हैं।
इस संबंध में शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि रूचिका की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि कुछ समय पहले स्वामी यति नरसिंहानंद ने इंटरनेट मीडिया पर वर्ग विशेष की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी की थी।

.jpeg)
.jpeg)

