Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधनिजी स्कूल से कंप्यूटर उपकरण चोरी के दो आरोपी गिरफतार

निजी स्कूल से कंप्यूटर उपकरण चोरी के दो आरोपी गिरफतार

देहरादून। निजी स्कूल से कंप्यूटर उपकरण चोरी के दो आरोपी नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने गिरफतार किए हैं। गिरफतार हुए दोनों आरोपी नशे के आदी बताए जा रहे हैं।

एसओ नेहरू काॅलोनी मोहन सिंह ने बताया कि मोनाल इंटरनेशनल स्कूल मोथरोवाला की संचालक शालिनी रावत ने तहरीर दी। बताया कि 18 दिसंबर रात चोरों ने स्कूल परिसर में घुसकर स्पीकर, माॅनिटर, माउस, की-बोर्ड, यूपीएस, प्रिंटर, टीवी आदि चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। उन्होंने बताया कि चोरी के दो आरोपी दून यूनिवर्सिटी रोड पर सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास से गिरफतार किए गए। आरोपियों की पहचान सुरेश उर्फ झुनझुन ‘27’ और सरवन ‘20’ निवासी सैनिक काॅलोनी मोथरोवाला के रूप में हुई। आरोपियों से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments