Friday, June 19, 2026
Homeदेहरादूननीट यूजी पुनः परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर...

नीट यूजी पुनः परीक्षा को लेकर दून पुलिस अलर्ट, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) पुनः परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जबकि निगरानी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गठित टीमें प्रतिदिन परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैठने की योजना समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया जा रहा है। जहां भी कोई कमी पाई जा रही है, वहां परीक्षा केंद्र प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।

परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं और ढाबों में भी चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। यहां ठहरे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

दून police का कहना है कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि अभ्यर्थी सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा दे सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments